जिला फिरोजाबाद जिला जज ने 09 लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट जिला जज हरी सिंह )

( जिला जज ने 09 लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना )

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद। जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार को लेकर वाहन तैयार किया गया है, जो शहर और गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेगा। इस प्रचार वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फिरोजाबाद में 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी।सोमवार को दीवानी न्यायालय प्रांगण में 9 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार- प्रसार के लिये जिला जज हरवीर सिंह ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर कचहरी परिसर से रवाना किया। इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि यह प्रचार वाहन लोग अदालत की सफलता में कारगर साबित होगा। उन्होने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भेजे गये प्रचार वाहन में गरीबों को सुलभ व सस्ता न्याय दिलाने की पाठ्य सामग्री के साथ साथ राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित होने वाले वादों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि आगामी 9 मार्च शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत सिविल कोर्ट परिसर में किया गया है। इस लोक अदालत में वैवाहिक, भरण-पोषण, लघु फौजदारीवाद, व्यवहार वाद, मोटर दुर्घटना , फोरम व चकबंदी तथा राजस्व संबधित वादों का सुलह समझौते से विभिन्न अदालतों द्वारा त्वरित निस्तारण किया जायेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज ने लोगों से अपील किया है कि वे ज्यादा से ज्यादा मामले लगवाकर लोक अदालत का लाभ उठायें।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!