सहारनपुर थाना गागलहेडी पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्तों के निवास पर नोटिस चस्पा कर आरोपी को शरण देने वालों की दी गई चेतावनी। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( थाना गागलहेडी पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्तों के निवास पर नोटिस चस्पा कर आरोपी को शरण देने वालों की दी गई चेतावनी )
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस जिलाबदर कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई कर सख्त हिदायत के साथ उन्हें दूसरे जनपदों की सीमाओं में छोड़ रही है।कल शाम थाना गागलहेडी प्रभारी संदीप कुमार अधाना के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार तेवतिया,उपनिरीक्षक शाहनवाज अहमद,राशिद अलीखान तथा हेड कांस्टेबल मोहित शर्मा ने अपर जिला मैजिस्ट्रेट-वित्त एव राजस्व के दिशा निर्देशों का कडाई के साथ पालन करते हुए यूपी गुंडा एक्ट 3/4 मे 6 माह के लिए जिला बदर किए गए अभियुक्त बाबूदीन पुत्र मुंशी निवासी ग्राम कैलाशपुर के आवास पहुंचकर पहले तो नोटिस चस्पा किया,उसके बाद लाउडस्पीकर से मुनादी करते हुए सभी ग्राम वासियों,रिस्तदारो को सख्त हिदायत दी गई,कि जिलाबदर अभियुक्त बाबूदीन को शरण देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा,होगी कड़ी कार्रवाई।नोटिस चस्पा करते ही थाना गागलहेडी पुलिस टीम ने अभियुक्त बाबूदीन को तत्काल जनपद मुजफ्फरनगर की सीमा में छोड़ सख्त चेतावनी दी है,कि वह छह माह तक सहारनपुर की सीमा में प्रवेश ना करें,नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई।इधर थाना गागलहेडी प्रभारी संदीप कुमार अधाना ने भी अभियुक्त बाबूदीन के साथ साथ ग्राम वासियों एवम जनपद सहारनपुर में रहने वाले उसके रिस्तेदारो को सख्त हिदायत दी है,कि छह माह से पहले कोई भी उसे पनाह ना दे,अन्यथा होगी संगीन धाराओं में कडी कार्रवाई।

( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )
