अवलर थाना शिवाजी पार्क क्षेत्र नर्सिंग होम में एडमिट हुई महिला संग नर्सिंग होम कर्मचारी ने किया दुष्कर्म पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफतार किया गया सलाखों के पीछे। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( बाइट. राजपाल चौधरी. शिवाजी पार्क अलवर थाना प्रभारी )
अलवर शहर थाना शिवाजी पार्क पुलिस ने एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में नर्सिंग कर्मी युवक को गिरफ्तार किया है। शिवाजी पार्क थाना प्रभारी राज्यपाल चौधरी ने बताया थाना क्षेत्र में हरीश हॉस्पिटल में एक महिला एडमिट हुई थी महिला का यह आरोप था कि वही के नर्सिंग स्टाफ के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया वह छेड़खानी की इस मामले में पुलिस ने आरोपी चिराग निवासी तिजारा के पास रहने वाले को गिरफ्तार किया है पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )
