औरया थाना कोतवाली अजीतमल पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान विगत दिनों दूकान से टप्पेबाजी कर लूट करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफतार कर चोरी किए गए रुपये व 02 अवैध असलहा ,कारतूस एवं मोटरसाइकिल किया गया बरामद । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( थाना कोतवाली अजीतमल पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान विगत दिनों दूकान से टप्पेबाजी कर लूट करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफतार कर चोरी किए गए रुपये व 02 अवैध असलहा ,कारतूस एवं मोटरसाइकिल किया गया बरामद )

उत्तर प्रदेशऔरैया अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के पर्यवेक्षण में अजीतमल पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। विगत दिनाँक-19.02.2024 को अटसू में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान की गुल्लक से टप्पेबाजी कर चोरी किये गये 60,000/- रुपयों के सम्बन्ध में थाना अजीतमल पर मु0अ0सं0 71/2024 धारा 380 भादंवि बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था जिसके उपरान्त श्रीमान पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री राम मोहन शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली थाना अजीतमल के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज दिनांक 28.02.2024 को गश्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्तगण 1. राहुल सिंह 2. मुकुल सिंह को जालौन की तरफ जाने वाले मार्ग पर एकलव्य पार्क के पास जैनपुर बम्बा के पास से सिखाये गये तरीके से घेराबन्दी व दबिश देकर गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे से दो अदद नाजायज तमंचा मय चार अदद जिन्दा कारतूस व मु0अ0सं0-71/2024 धारा-380 भादवि की घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल TVS अपाचे बिना नम्बर प्लेट व एक अदद हेलमेट व अभियुक्तगण की निशा देही पर मु0अ0सं0 71/2024 से सम्बन्धित टप्पेबाज कर चोरी किये गये 60,000/- रुपये, एक अदद पिट्ठू बैग व एक अदद पेचकश बरामद किया गया। उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना अजीतमल,औरैया पर क्रमशः मु0अ0सं0 87/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम राहुल सिंह उपरोक्त व मु0अ0सं0 88/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम मुकुल सिंह उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना स्थल- जालौन की तरफ जाने वाले मार्ग पर एकलव्य पार्क के पास जैनपुर बम्बा के पास थाना अजीतमल

पूछताछ विवरण अभियुक्तगणः-
गिरफ्तार अभियुक्तगणो से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि वे टप्पेबाजी करने के उपरान्त जो धन प्राप्त होता था आपस में वितरित कर उससे अपने शौक पुरे करते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. राहुल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह उम्र करीब 30 वर्ष
2. मुकुल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह उम्र करीब 27 वर्ष
निवासीगण म0नं0 350 गाँधीनगर मौनी मन्दिर के पीछे थाना उरई जनपद जालौन

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-
(अ) अभियुक्त राहुल सिंह उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 71/2024 धारा 380 भादंवि थाना अजीतमल, औरैया।
2. मु0अ0सं0 87/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अजीतमल, औरैया।
(ब) अभियुक्त मुकुल सिंह उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 71/2024 धारा 380 भादंवि थाना अजीतमल, औरैया।
2. मु0अ0सं0 88/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अजीतमल, औरैया।

बरामदगी विवरण-
(अ)अभियुक्त राहुल सिंह उपरोक्त-
1. एक अदद नाजायज तमंचा .312 बोर
2. दो अदद जिंदा कारतूस .312 बोर
(ब) अभियुक्त मुकुल सिंह उपरोक्त-
1. एक अदद नाजायज तमंचा .315 बोर
2. दो अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
अन्य बरामदगी विवरण
1.अटसू में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान की गुल्लक से चोरी 60,000/- रुपये शत प्रतिशत बरामद।
2. घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल TVS अपाचे बिना नम्बर व एक अदद हेलमेट।
3. एक अदद पिट्ठू बैग।
4. एक अदद पेचकश।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.श्री राजकुमार सिंह (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अजीतमल)
2. उ0नि0 प्रशान्त सिंह
3.हे0का0 124 अजय कुमार
4.हे0का0 348 धर्मेन्द्र सिंह
5.हे0का0 460 मनीष कुमार
6.का0 892 कुलदीप कुमार

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!