सहारनपुर न्यायधीश द्वारा 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का किया जाएग आयोजन जिला जज द्वारा प्रचार प्रसार वाहन को रही झंडी दिखाकर किया गया रवाना। ( मोहम्मद अली मिर्जा की खास रिपोर्ट सहारनपुर )


( न्यायधीश द्वारा 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का किया जाएग आयोजन जिला जज द्वारा प्रचार प्रसार वाहन को रही झंडी दिखाकर किया गया रवाना )
सहारनपुर माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश महोदया श्रीमती बबीता रानी के मार्गदर्शन में 05, 06 एवं 07 मार्च को पैटी आॅफेन्स की विशेष लोक अदालत एवं 09 मार्च 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सहारनपुर एवं जनपद की समस्त तहसीलों में किया जाएगा। इस सम्बन्ध में माननीय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेन्द्र कुमार, माननीय पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण संजय कुमार माननीय अपर जिला जज प्रथम ललित नारायण झा बार एसोसियेशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं सचिव निशांत त्यागी ने हरी झडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत शाश्वत पाण्डेय एव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज भूपेन्द्र प्रताप ने बताया कि यह प्रचार वैन जनपद के सभी गांवों तहसीलों एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में दो दिन तक आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में एवं विभिन्न कानूनों के बारे में जनता को जागरूक करेगी। इस जागरूकता व प्रचार प्रसार के कार्य में पी0एल0वी0 को नामित किया गया है। निसन्देह इसके अच्छे परिणाम राष्ट्रीय लोक अदालत के समय देखने को मिलेगें राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम के वाद, तलाक के प्रकरण को छोडकर वैवाहिक वाद, लघु शमनीय वाद, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम के वाद, एनआईएक्ट के वाद, दीवानी वाद, विद्युत अधिनियम के वाद, एमवीएक्ट व टेªफिक ई-चालान के वाद, भूराजस्व के वाद, केवल जनपद न्यायालय में लम्बित बैंको के लोन सम्बन्धित विवाद, प्रशासन के वाद आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किये जायेगे। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का मकसद आपसी विवादों को सुलह समझौते के आधार पर निपटाना है, जिसमें दोनो पक्षों की जीत होती है। निस्तारित वाद की कोई अपील नही होती तथा अदा की गयी कोर्टफीस वापिस हो जाती है। सभी विद्वान अधिवक्तागण, वादकारीगण एवं समस्त हितधारको से की कि इस महत्वपूर्ण कार्य में सहभागी बने और अधिक से अधिक वाद निस्तारित करायें, ताकि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को सफल बनाया जा सके। राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मार्च 2024 के सम्बन्ध में माननीय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेन्द्र कुमार माननीय पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण संजय कुमार माननीय अपर जिला जज प्रथम ललित नारायण झा बार एसोसियेशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं सचिव निशांत त्यागी ने भी अपने अपने विचार रखें। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण, कोर्टस स्टाफ एवं अधिवक्तगण उपस्थित रहें।
