राजस्थानअलवर थाना कागाजी क्षेत्र मां ने अज्ञात कारण वश 03 बच्चों व खुद जहरीला पदार्थ खा दी जान मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( बाईट – राजेश मीणा थानाधिकारी थानागाजी पुलिस थाना )
( थाना कागाजी क्षेत्र मां ने अज्ञात कारण वश 03 बच्चों व खुद जहरीला पदार्थ खा दी जान मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )
राजस्थान अलवर जिले के थानागाजी समीप दुहार चौगान गांव में अज्ञात कारणों के चलते हुए एक महिला ने तीन बच्चों सहित विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे चारों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार दुहार चौगान ग्राम निवासी मंजू शर्मा ने, पुत्र दीपांशु7 वर्ष, पुत्री दिव्यांशी8वर्ष, शिवानी 9 वर्ष के साथ अज्ञात कारण के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता प्रातः परिजनों को मालूम होने पर मंजू की छोटी बहन ने फोन करके उसके पिता रमेश चंद मेहता को अवगत कराया। सूचना मिलते ही परिवार में हाहाकार मच गया और सभी लोग मंजू के घर की और दौड़े वहां पर जाकर देखा तो मंजू अपने तीनों बच्चों के साथ जमीन पर लेटी हुई थी और मृत अवस्था में थी । घटना कि सूचना थानागाजी पुलिस को दी गई। इस पर थाना अधिकारी राजेश मीणा में पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने थानागाजी अस्पताल में सभी का पोस्टमार्टम करा शवों को परिजनों को सौंप कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )
