औरया जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर लगाए गए आटोमेटिक रेन गेज का फीता काट कर किया उद्घाटन। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर लगाए गए आटोमेटिक रेन गेज का फीता काट कर किया उद्घाटन )

उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कलेक्ट्रेट स्थित परिसर में स्थापित आटोमेटिक वेदर स्टेशन के संयंत्र का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए कहा कि इसके स्थापित होने से समय-समय पर होने वाली अधिक वर्षा/आंधी का पूर्वानुमान मिलने से होने वाली क्षति से बचाव किया जा सकेगा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आटोमेटिक वेदर स्टेशन सभी तहसीलों में स्थापित किए जा रहे हैं। वहीं, ब्लाकों में वर्षा का आंकड़ा एकत्रित करने के लिए दो-दो आटोमेटिक रेन गेज लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है जिले में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से इन स्टेशनों को स्थापित किया जा रहा है। इसका लाभ किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को होगा। उन्हें अब मौसम का सटीक अनुमान पता चल जाएगा। साथ ही किस इलाके में कितनी वर्षा हुई है, यह भी रिकार्ड हो सकेगा। इसकी तैयारी जिले में हो रही है। आपदा विभाग सभी तहसीलों में एक-एक स्वचलित वेदर स्टेशन और वर्षा का आंकड़ा एकत्र करने के लिए सभी ब्लाकों में दो-दो आटोमेटिक रेन गेज लगाने का कार्य करा रहा है। वर्षा के साथ ही तेज हवा भी किसानों के लिए चुनौती है। इससे हवा की गति, बवंडर की दिशा, वर्षा की तीव्रता के साथ इससे होने वाले नुकसान की जानकारी समय पूर्व ही मिल सकेगी। आपदा रोकी तो नहीं जा सकती पर यदि समय पूर्व सूचना मिल जाए तो इसका असर कम किया जा सकता है। जिले में यंत्र लगाने का कार्य प्रगति पर है, जल्द उपकरण भी लग जाएंगे। इसके बाद लोगों को वर्षा, ओलावृष्टि, बिजली गिरना और आंधी-तूफान की समय पूर्व जानकारी मिल पाएगी। इस अवसर पर आपदा बिशेषज्ञ सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!