औरया जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन हर घर परियोजना के कार्यो की समिक्षा बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास )

( जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन हर घर परियोजना के कार्यो की समिक्षा बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश )

उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जल जीवन मिशन हर घर फेज -2 व फेज-3 के कार्यों की समीक्षा करते हुए जल निगम (ग्रामीण) के अधिकारियों तथा कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि ऐसी ग्राम पंचायतें जहां शत प्रतिशत नल से जलापूर्ति की जा रही है वहां से आगामी 11 मार्च 2024 तक हर घर जल संबंधी प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव से प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी कामिनी गौतम को निर्देशित किया कि जल निगम से संबंधी ग्रामों की सूची प्राप्त कर संबंधित प्रधानों व ग्राम सचिव से जलापूर्ति संबंधी प्रमाण पत्र दिए जाने की कार्रवाई कराये।  जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए कि जिन ग्रामों में अभी कार्य लंबित हैं वहां विशेष अभियान चलाकर लंबित कार्यों को समय से पूर्ण कराये जिससे सभी को पर्याप्त जलापूर्ति संभव हो सके और सरकार की मंशा के साथ-साथ योजना की उद्देश्य पूर्ति भी सुनिश्चित हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्यदाई संस्था आदि उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!