गुमला रायडीह थाना क्षेत्र ट्रक व पिकअप वैन के बीच टक्करवैन सवार एक युवक की मौत 9 लोग हुए घायल | ( ताज कुरेशी की खास रिपोर्ट झारखंड )

गुमला रायडीह थाना क्षेत्र के डोबडोभी मोड़ के पास गुरुवार को एक ट्रक व पिकअप वैन के बीच टक्कर हाे गई। ट्रक, पिकअप को सड़क पर करीब 300 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में पिकअप वैन सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, 9 लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पहले रायडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके बाद उनकी स्थिति गंभीर देख सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया है। पिकअप वैन सवार सभी एक ही परिवार के सदस्य है और वे पिकनिक के लिए लातेहार के महुआडांड़ स्थित बूढ़ा घाघ जा रहे थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुटी।

Back to top button
error: Content is protected !!