उत्तर प्रदेश गाजीपुर थाना मरदह क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन से सवारी से भरी बस टकराने से से बस में लगी भीषण आग 05 लोगों की 10 लोग गंभीर रूप से झुलसे ग्रामीण बने तमाशबीन। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( थाना मरदह क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन से सवारी से भरी बस टकराने से से बस में लगी भीषण आग 05 लोगों की 10 लोग गंभीर रूप से झुलसे ग्रामीण बने तमाशबीन )
गाजीपुर।उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले मरदह थाना क्षेत्र के बरही में बस में लगी आग में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक यात्री बस में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार छू जाने से बस में आग लग गई।आग लगते ही बस धू-धू कर जलने लगी।मौके पर चीख-पुकार मैच गई।अभी तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के मरदह क्षेत्र के महाहर धाम के पास एक मिनी बस में हाईटेंशन लाइन के तार छू जाने से आग लग गई।देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। आग इतनी भीषण थी कि कोई भी इसे बुझाने के लिए बस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।जलती बस के अंदर कई यात्री फंस गए,जिसमें बच्चे भी शामिल हैं।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए।राहत और बचाव का कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।हादसे में आधा दर्ज से ज्यादा लोगों के हताहत होने की आशंका है। घटना का हैरान कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है।
बस में सवार लोगों के मुताबिक बस मऊ से बरात लेकर मरदह के महाहर धाम पर आ रही थी। बस कच्चे रास्ते से आ रही थी और उसमें 30 से ज्यादा लोग सवार थे।इसी बीच बस पर हाईटेंशन लाइन का तार छू गया और आग लग गई।लोग अपनी-अपनी जान बचाकर भागने लगे,लेकिन बच्चे और महिलाएं में बस में फंस गए।
बस में सवार मीरा ने बताया कि बस में करीब 40 से 50 लोग सवार थे।उनमें से काफी लोगों की मौत हो गई है।मीरा ने रोते हुए कहा कि वह बरात लेकर गाजीपुर के महारे जा रहे थे। रास्ते में जाते समय बस में अचानक आ लग गई।बस में बहुत लोग थे करीब 50। मैं बस में आगे की तरफ बैठी थी और बाहर फेंका गई।मेरे बच्चे भी उसी बस में थे जो आग की चपेट में आ गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर बस हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये दिए जाने के निर्देश दिए हैं।सीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचें।जिला प्रशासन घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करे और राहत और बचाव कार्य में तेजी लाए। बस में आग लगने से 5 लोगों की मौत हुई -10 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा-10 में से 5 लोगों की हालत गंभीर- 5 घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी-SP5 घायलों का मरदह CHC में चल रहा इलाज।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बस में लगी आग के बाद अभी तक पांच शव बाहर निकाले गए हैं। कई लोग झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर चीख-पुकार मची है। हादसे का शिकार हुई बस बरातियों से भरी बताई जा रही है। कुल 38 बराती बस में सवार थे। सूचना पाकर मौके पर मोबाइल फोरेंसिक टीम भी पड़ताल के लिए पहुंच गई है। इस हादसे में चार लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, जिसमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, दर्जनभर लोग झुलसे हुए हैं। दो लोगों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि यहां एक निजी बस में आग आग लग गई है। एचटी लाइन के संपर्क में आने से बस हादसे का शिकार हो गई। आग की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बस मऊ से एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थी। मरदह थाना के 400 मीटर के पास एचटी तार के संपर्क में आने से बस में आ आग लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी ने बताया कि गाड़ी जनपद के बाहर की है। यह घटना कैसे हुई है, देखा जा रहा है।
सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने झुलसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम के अनुसार, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, झुलसे लोगों को 50-50 हजार की सहायता देने का ऐलान हुआ है।
महिला ने कूदकर बचाई जान, बस में बच्चे भी थे सवार:
बस में सवार एक महिला ने कूदकर अपनी जाच बचाई। उसने बताया कि बस में महिलाओं के साथ बच्चे भी सवार थे। विवाह में जाने के लिए लोग हंसी-खुशी जा रहे थे। हादसा अचानक हुआ। जब तक लोग बचते तब तक आगे ने विकराल रुप ले लिया था। चंद सेकंड में पूरी आग जल उठी।
ये हुए हादसे का शिकार:
पवन (13) पुत्र बालकिशुन
अज्ञात महिला (30)
आर्यन (7) पुत्र अरविंद
संगीता (30) पत्नी अरविंद
रंजन (18) पुत्री फूलचंद
नैंसी (19) पुत्री दिनेश
निर्जला सरोज (17) पुत्री दिनेश
अंश (5) पुत्री अरविंद
पूजा (24) पत्नी गोविंद
दिनेश कुमार (38) पुत्र फूलचंद
राज्य मंत्री भी पहुंचे मेडिकल कॉलेज:
दर्दनाक घटना की सूचना पर राज्य मंत्री अनिल राजभर ने अस्पताल में घायलों का हाल जाना। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर आनंद मिश्रा को निर्देशित किया कि घायलों का त्वरित और उचित इलाज किया जाए। इससे पूर्व मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने ग्रामीणों के बीच जाकर शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्तर पर इस मामले पर नजर बनाए हुए है।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )
