फिरोजाबाद जिला मुख्यालय दबरई पर प्रधानों ने धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नाम उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

( वाइट तहसील फिरोजाबाद एसडीएम सुश्री विकल्प )

( जिला मुख्यालय दबरई पर प्रधानों ने धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नाम उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद के ग्राम प्रधानों के द्वारा जिला मुख्यालय दबरई पर किया गया धरना प्रदर्शन एवं जिला अधिकारी के नाम से एसडीएम को सोपा ज्ञापन बड़े पैमाने पर प्रधानों के बीच जिला प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव के द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया अधिकारियों का सचिवों के सहयोग से प्रधानों का शोषण एवं उत्पीड़न करके उन्हें अपमानित किया जा रहा है मनमाने तरीके से अधिकतर सीज किया जा रहे हैं जहां तक की कोई भी सचिव कलेक्टर के हिसाब से पंचायत में नहीं आता है रोजगार सेवक और सचिव मिलकर मनरेगा का कार्य करते हैं और भुगतान खंड विकास अधिकारी एवं बाबुओं की डोंगल से हो जाता है जब शिकायत होती है तो वसूली प्रधानों से की जाती है और प्रधान को ही दोषी माना जाता है ऐसे ही कुछ ग्राम सभा के ग्राम प्रधान हैं जिनका शोषण किया गया है उसमें से एक ग्राम पंचायत विलहना मैं सोशल आडिट टीम ने विरोधियों से मिलकर गांव में मनरेगा से हुए कार्यों को ना होना दर्शाकर प्रधान के विरुद्ध रिकवरी जारी कर दी ग्राम पंचायत हमीरपुर में प्रधान को नोटिस किसी अन्य बातों को लेकर दिया गया और अधिकारियों ने अन्य बातों को लेकर ग्राम प्रधान के अधिकार सीज कर दिए ग्राम पंचायत अमरी की प्रधान को इस बात का नोटिस दिया गया कि आपकी देवरा कार्य करते हैं जहां तक की देखा जाए तो बिलहना और पहाड़पुर कलेक्टरों पर तैनात सचिव को मात्र एक प्रधान के नेता पिता होने व पुत्र के कहने पर अधिकारियों द्वारा मनमाने तरीके से हटा दिया गया अगर हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो अभी तो हमारी यह शुरुआत है हमारा धरना प्रदर्शन लंबे समय तक चलेगा हमने अपनी समस्याओं जिला अधिकारी को ज्ञापन में लिखकर अवगत करा दिया है जो हमारे द्वारा एवं ग्राम प्रधानों के द्वारा फिरोजाबाद एसडीएम सुश्री विकल्प को दिया गया है अब देखने वाली बात यह है अगर ऐसा ही सब कुछ चलता रहा तो ग्राम प्रधानों को किस दरबार से मिलेगा न्याय ग्राम प्रधानों के बीच में उपस्थित एसडीएम विकल्प के द्वारा आश्वासन दिया गया है जो भी आपकी समस्याएं आपके द्वारा ज्ञापन में लिखी गई है उनको जिलाधिकारी के समक्ष रखा जाएगा आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा इस धरना प्रदर्शन में जनपद फिरोजाबाद की बड़ी पैमाने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रही उपस्थित जिसमें कुछ उपस्थित लोगों के नाम इस प्रकार से हैं जिला प्रधान संगठन अध्यक्ष रामनिवास यादव रूपा देवी राजपूत हेमलता बृजमोहन सिंह श्यामा देवी अनिल शर्मा मनोरमा देवी जितेंद्र कुमार चंद्रपाल सिंह मोरध्वज सिंह मनोहर लाल नीरोत्तम सिंह सूबेदार सिंह निहारिका देवी शीतला देवी अजीत कुमार महादेवा कुशमा देवी संतोष कुमार एवं बड़े पैमाने पर ग्राम प्रधान रहे उपस्थित वाइट जिला प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव

( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!