उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद शिकोहाबाद क्षेत्र माता सावित्रीबाई फुले सेवा समिति नौशेरा द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का किया गया आयोजन। ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट विजय प्रताप सिंह )

( वाइट पूर्व प्रधान विक्रम सिंह कुशवाह )

( शिकोहाबाद क्षेत्र माता सावित्रीबाई फुले सेवा समिति नौशेरा द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का किया गया आयोजन )

जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद माता साबित्री बाई फुले सेवा समिति नौशहरा द्वारा सर्व धर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि विजय प्रताप सिंह यादव छोटू भइया पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य फिरोजाबाद विशिष्ट अतिथि त्रिलोक चन्द्र कुशवाहा निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष थे। माता साबित्री बाई फुले सेवा समिति नौशहरा द्वारा सर्व धर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन में सुबह से ही विवाह की तैयारियां शुरू हो गयी थी। वर-वधू व उनके स्वजन पहुंचते ही रस्में शुरू हो गईं। वहीं पंडित ने दो जोडों को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वरमाला तथा सात फेरे की रस्में भी पूरी कराई गईं। इस दौरान हाल में शहनाई के साथ बैंडबाजों की गूंज सुनाई देती रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विजयप्रताप सिंह यादव ने नवविवाहित जोंडों को आर्शीवाद दिया। उन्होने कहा कि गरीबों की बेटियों के हाथ पीले कराने के लिए योगी सरकार द्वारा सामूहिक विवाह की योजना संचालित की जा रही है। इस दौरान सभी जोड़ों को गृहस्थी का सामान भेंट किया जाता है। यहाॅ पर पूर्व प्रधान नौशहरा विक्रम सिंह कुशवाह ने जो बीडा उठाया है वह काबिले तारीफ है। उन्होने कहा कि सामाजिक एकता व दहेज विरोधी कार्यक्रम से समाज बहुत आगे जा रहा है। वर-वधू हंसी खुशी अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करें। विशिष्ट अतिथि त्रिलोक चन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सभी नवविवाहित जोड़े हमेशा खुश रहें, यही हमारा आशीर्वाद है। बाद में जोड़ों को उपहार में सामान को भेंटकर सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया। दावत की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का संचालन राजू सिंह कुशवाहा अध्यापक जिला उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा फिरोजाबाद ने किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक विक्रम कुशवाहा पूर्व प्रधान ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर स्नेहलता कुशवाहा प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य फिरोजाबाद , युवा समाजसेवी धर्मेन्द्र कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, मानवेन्द्र सिंह,लाखन सिंह कुशवाहा, सन्तोष कुमार सविता, विजय नारायण कुशवाहा, डॉ धर्मेन्द्र कुशवाहा के साथ सैकड़ों समाजसेवी जन उपस्थित रहे ।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!