उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने,लोकसभा चुनाव से पहले बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद कर कही ये बात। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने,लोकसभा चुनाव से पहले बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद कर कही ये बात )
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने शुक्रवार को बसपा के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी का अच्छा प्रदर्शन ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बसपा मुखिया मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण के बाद लम्बे समय तक तिरस्कृत व बिखरे पड़े दलित समाज के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के कारवां को देश की राजनीति में नई मजबूती व बुलंदी देने का युग परिवर्तनीय कार्य करने वाले मान्यवर कांशीराम जी को उनके 90वें जन्मदिन पर अपार श्रद्धा-सुमन। मायावती ने आगे कहा कि बामसेफ, डीएस4 व बहुजन समाज पार्टी की स्थापना कर उसके अनवरत संघर्ष के जरिए यूपी में सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करके बहुजन समाज हेतु सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक तरक्की का जो मिशनरी लक्ष्य उन्होंने प्राप्त किया, वह ऐतिहासिक एवं अतुलनीय है।इसके लिए वे बहुजन नायक बने व अमर हो गए। मायावती ने कहा कि उनकी विरासत, संघर्ष व कारवां को पूरे तन, मन, धन के सहयोग से आगे बढ़ाने का संकल्प जारी रखते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में बीएसपी का अच्छा प्रदर्शन ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।यह समतामूलक समाज की स्थापना व महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी आदि के विरुद्ध भी योगदान होगा।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )
