कौशाम्बी लोकसभा चुनाव की चुनाव की अधिसूचना जारी होते प्रशासन हुआ सख्त आचार संहिता लागू उतरवाए गए होर्डिंग। ( राजकुमार की खास रिपोर्ट)

( लोकसभा चुनाव की चुनाव की अधिसूचना जारी होते प्रशासन हुआ सख्त आचार संहिता लागू उतरवाए गए होर्डिंग )

कौशांबी प्रदेश में चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस के तत्काल बाद कौशांबी में प्रशानिक अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। जगह – जगह चुनाव प्रचार – प्रसार के लिए लगाई गई होर्डिंग लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही होर्डिंग उतरना शुरू हो गई है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने में जुट गए हैं। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जगह – जगह पर चुनाव प्रचार प्रसार के लिए लगाई गई सामग्री प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में उतरवाया जा रहा है। नगर पालिका भरवारी एवं जिले के अन्य नगर पंचायतों व तमाम स्थानों पर लगी नेताओं को होर्डिंग उतरवाकर गाडियो में लदवाना शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी चायल एवं चायल चौकी पुलिस संयुक्तरूप से नगर पंचायत चायल क्षेत्र में शांति व्यवस्था का जायजा लेने के लिए भ्रमण किया और जगह – जगह पर होर्डिंग, बोर्ड एवं चुनाव प्रचार – प्रसार सामग्री को नीचे उतरवाया गया।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!