उत्तर प्रदेश बस्ती कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम एवं गोरखपुर की संयुक्त टीम ने चेकिंग / दबिश के दौरान 290 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( अफीम) बरामद कर 03 अंतराज्यीय तस्करों को गिरफतार कर किया सलाखों के पीछे। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( बस्ती कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम एवं गोरखपुर की संयुक्त टीम ने चेकिंग / दबिश के दौरान 290 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( अफीम) बरामद कर 03 अंतराज्यीय तस्करों को गिरफतार कर किया सलाखों के पीछे )

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एसओजी,कोतवाली पुलिस और एटीएस गोरखपुर की संयुक्त टीम ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से आठ किलो 290 ग्राम अफीम बरामद किया है।अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में अफीम कीमत लगभग एक करोड़ रुपए बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की है। दोनों तस्करों के आपरधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं।एसपी ने अंतरराज्यीय अफीम तस्कराें को गिरफ्तार करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने सोमवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि रविवार की रात एसओजी प्रभारी जनार्दन प्रसाद और कोतवाल विजय कुमार दूबे अपनी टीम के साथ कंपनी बाग चौराहे पर मौजूद थे। इसी बीच एटीएस गोरखपुर की फील्ड यूनिट से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की बिहार राज्य के नंबर वाली कार गोरखपुर होते हुए लखनऊ की तरफ जा रही है। इसमें मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है।एटीएस उसका पीछा करते हुए आ रही है। एसपी ने बताया कि सूचना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम बड़ेवन सर्विस रोड के मोड़ से टोल प्लाजा के बीच घेराबंदी कर एटीएस गोरखपुर की टीम के मदद से कार को रात 8.55 बजे पकड़ लिया। कार में बैठे दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अफीम बरामद की गई। उनके पास से 18053 रुपये भी बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अंतर्राज्यीय तस्करों की पहचान मुकेश कुमार कुशवाहा निवासी ग्राम नीलपरसा निकट सिकटा बाजार थाना सिकटा, जिला पश्चिमी चंपारण और दीपेंद्र प्रसाद निवासी धनहर देउली थाना रामगढवा जिला पूर्वी चम्पारण बिहार के रूप में हुई। इस संबंध में कोतवाली बस्ती में आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। वहीं कार को एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे बिहार के रक्सौल बार्डर के पास नेपाल में स्थित भिश्वा मार्केट से अफीम प्राप्त कर लखनऊ तथा आस पास की जगहों पर बेचते थे।दोनों तस्करों के आपरधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं। अफीम तस्करों गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल, एसओजी टीम प्रभारी के अलावा एटीएस के प्रभारी सूरज कुमार तिवारी, प्रभारी पटेल चौक बृजमोहन सिंह,सर्विलांस सेल प्रभारी शशिकान्त,मुख्य आरक्षी रमेश यादव, इरशाद खान, धीरेन्द्र कुमार, रामेश्वर प्रसाद, प्रदीप कुमार सिंह, शिवचरन चौहान,ज्वाला सिंह, उमेश मिश्र, चंदन पाठक, मदन पासवान,सत्येंद्र सिंह, देवेश यादव, आरक्षी चन्दन भारती,धीरज कुमार और संतोष शामिल रहे।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!