लखनऊ थाना आशियाना पुलिस ने चेकिंग/दबिश के दौरान बंद घरों में चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफतार कर गैस सिलेंडर,व नगदी किया बरामद। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

( थाना आशियाना पुलिस ने चेकिंग/दबिश के दौरान बंद घरों में चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफतार कर गैस सिलेंडर,व नगदी किया बरामद )

उत्तर प्रदेश लखनऊ,कमिश्नरेट पुलिस थाना आशियाना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बंद घरों में चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना आशियाना ने दो अभियुक्त रजनीश रावत उर्फ टक्कल चोर, पुत्र ओमप्रकाश रावत, निवासी 588/31, बदरूख , बांग्ला बाजार, थाना आशियाना व अनुज रावत, पुत्र कैलाश रावत, निवासी बदरुख, बांग्ला बाजार, थाना आशियाना को चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से एक इलेक्ट्रिक प्रेस, एक गैस सिलेंडर व नगदी बरामद किया। थाना आशियाना पुलिस ने अभियुक्तों पर 380/457/411 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया। अभियुक्तों द्वारा कई स्थान पर, काफी समय से तालाबंद घरों में चोरी करने की कई वारदातें सामने आईं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम से एसआई दीपक कुमार सिंह, दिनेश श्रीवास्तव व ज्ञान सिंह शामिल थे।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!