औरैया इंटरनेट मीडिया पर बढ़ी सख्तीआदर्श आचार संहिता उल्लंघन की पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी सीधे ग्रुप एडमिन पर होगी कार्यवाही । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( इंटरनेट मीडिया पर बढ़ी सख्ती आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी सीधे ग्रुप एडमिन पर होगी कार्यवाही )

औरैया जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जनपद में आदर्श आचार संहिता का आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप पालन सुनिश्चित कराए जाने के लिए विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखने के लिए टीम गठित कर दी गई हैं जिनके द्वारा विभिन्न गतिविधियों पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है। उन्होंने व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और टेलीग्राम का संचालन करने वाले ग्रुप एडमिन से अपेक्षा की है कि किसी भी स्थिति में इंटरनेट मीडिया पर कोई ऐसा पोस्ट न किया जाए जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर संबंधित ग्रुप एडमिन के विरुद्ध आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि समस्त ग्रुप एडमिन किसी भी सूचना के पोस्ट करने पर पूर्ण सतर्कता बरतते हुए पोस्ट करें इसमें किसी भी प्रकार की अफवाह या तत्वहीन सूचना (समाचार) प्रसारित न हो इसके लिए ग्रुप एडमिन सदस्यों को भी आयोग के दिशा निर्देशों की जानकारी दे दें । उन्होंने बताया कि इसके लिए सोशल मीडिया टीम का गठन कर दिया गया है जो 24 घंटे इंटरनेट मीडिया पर नजर रखेगी।


 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!