बदायूं थाना हजरतपुर क्षेत्र में एक और हत्या,शराब के नशे में हैवान बना भाई,चारपाई पर सो रहे छोटे भाई को फावड़े से काटकर उतारा मौत के घाट ।

( बदायूं थाना हजरतपुर क्षेत्र में एक और हत्या,शराब के नशे में हैवान बना भाई,चारपाई पर सो रहे छोटे भाई को फावड़े से काटकर उतारा मौत के घाट )

उत्तर प्रदेश का बदायूं जिला आयुष और आहान हत्याकांड से सुर्खियों में बना हुआ है।इस बीच एक और सनसनीखेज वारदात हुई है।शराब के नशे में धुत भाई ने छोटे भाई की फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया।इसके बाद मौके से फरार हो गया। जिले के हजरतपुर थाना क्षेत्र के नगरिया खनू गांव में बुधवार रात 28 वर्षीय युवक पप्पू की उसके सगे भाई रामस्वरूप ने फावड़े से काटकर हत्या कर दी।शाम को दोनों भाइयों में विवाद हुआ था।उस समय परिवार वालों ने दोनों भाइयों को समझा बुझाकर शांत करा दिया था,लेकिन देर रात बड़ा भाई शराब पीकर आया और छोटे भाई पप्पू पर फावड़ा से हमला कर दिया। उसके बाद मौके से फरार गया।पप्पू पुत्र नरसिंह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। पप्पू खेती करता था। पप्पू की शादी नहीं हुई थी। पप्पू के बड़े भाई राम स्वरूप की भी शादी नहीं हुई है। परिवार वालों के मुताबिक बुधवार शाम पप्पू और रामस्वरूप के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद रामस्वरूप बाहर चला गया और रात करीब 11 बजे घर लौट कर आया। वह शराब के नशे में था।जब रामस्वरूप घर आया था, उस समय पप्पू अपनी चारपाई पर सो गया था। इसी दौरान रामस्वरूप ने पप्पू पर फावड़ा से हमला कर दिया।ताबड़तोड़ उस पर कई प्रहार किए, जिसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वारदात से घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग जुट गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!