बदायूं में हुई दो बच्चों की निर्मम हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने बरेली से किया गिरफतार मिली बड़ी सफलता । ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट)

)

( SSP आलोक प्रियदर्शी का बयान )
( बदायूं पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो बच्चों की निर्मम हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने बरेली से किया गिरफतार )
बदायूं।उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो बच्चों की घर में घुसकर निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के दूसरे हत्यारे जावेद को गिरफ्तार कर लिया है।जावेद को बरेली से गिरफ्तार किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार जावेद आयुष और आहान की हत्या के बाद दिल्ली भाग गया था।इस हत्याकांड में शामिल साजिद को पुलिस ने पहले ही एनकाउंटर में मार गिराया है। आयुष और आहान की हत्या के बाद से जावेद फरार चल रहा था।जावेद मोबाइल बन्द कर दिल्ली भाग गया था। जावेद दिल्ली से आ कर बरेली में सरेंडर करने की फिराक में था। पुलिस जावेद को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी,लेकिन हाथ नहीं आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने जावेद पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली और उसने जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया।हालांकि देर रात सैटेलाइट बस अड्डे पर स्थानीय लोगों ने जावेद को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। इसके बाद बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस के हवाले कर दिया है। जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जावेद इस वीडियो में कह रहा है कि वह सीधा शरीफ आदमी है, उसके बड़े भाई साजिद ने ये हत्या की है और उसका इस हत्याकांड में कोई हाथ नहीं है। जावेद वीडियो में खुद को पुलिस के हवाले करने को कह रहा है। जावेद ने कहा है कि जिनकी हत्या हुई है उस घर से उनके बहुत अच्छे ताल्लुकात थे। बता दें कि आयुष और आहान की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दिल दहला देने वाली है। दोनों बच्चों पर मल्टीपल शार्प वेपन से वार किए गए हैं।आयुष के शरीर पर 14 और आहान के शरीर पर 9 वार किए गए हैं। यानी की दोनों के शरीर पर कुल 23 वार किए गए थे।गर्दन पर वार करने के बाद दोनों बच्चों की पीठ, छाती और पैरों पर मल्टीपल शार्प वेपन से वार किए गए। पैरों पर इस तरह के वार मिले हैं जैसे जब कोई भाग रहा हो और उस समय उस पर वार किए गए हो।बरेली- बदायूं कांड से जुड़ी बड़ी खबर,फरार दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार,बरेली के सेटेलाईट बस स्टैंड से गिरफ्तारी,बरेली में सरेंडर करने आया था जावेद,हत्याकांड के बाद से दिल्ली में था जावेद । बदायूं हत्याकांड का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार | जावेद की गिरफ्तारी पर SSP आलोक प्रियदर्शी का बयान SSP आलोक प्रियदर्शी ने जावेद को लेकर किया बड़ा खुलासा

