सुल्तानपुर थाना बल्दीराय क्षेत्र में दो बाइक सवार की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों बाइक सवार हुए गम्भीर रूप से घायल। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

सुलतानपुर बल्दीराय थाना क्षेत्र के हलियापुर-कुड़वार रोड़ के महुरिया गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस, दोनों घायलों को इलाज के लिए निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य बल्दीराय में कराया गया भर्ती।घायलों की पहचान काली प्रसाद पुत्र रूप लाल निवासी सिविल लाइन सुल्तानपुर और दूसरे घायल व्यक्ति की पहचान अर्जुन पुत्र राम चन्द्र निवासी सफलेपुर थाना बल्दीराय के रूप में की गई।पुलिस के अनुसार किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। दोनों बाइक सवार शराब के नशे में थे। बल्दीराय थाना क्षेत्र के हलियापुर-कुड़वार रोड़ के महुरिया गांव के पास की घटना।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट)

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!