मथुरा थाना जैत क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रही कार व बाइक सवार में हुई जबरदस्त टक्कर बाइक सवार 03 लोगों को मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत कार चालक गम्भीर रूप से हुआ घायल। ( राजकुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )




( थाना जैत क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रही कार व बाइक सवार में हुई जबरदस्त टक्कर बाइक सवार 03 लोगों को मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत कार चालक गम्भीर रूप से हुआ घायल )
मथुरा ।सोमवार को छटीकरा की ओर आ रहे तीन बाइक सवार युवकों की थाना जैंत क्षेत्र के नगला मोहर सिंह कट के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शवों का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जैंत क्षेत्र के गांव तोष निवासी हेमंत पुत्र बिरजा ठाकुर आयु 25 साल,हुकुम सिंह पुत्र मेघश्याम आयु 36 वर्ष,महेश पुत्र बल्लभ पंडित आयु 28 वर्ष सोमवार को छटीकरा की ओर आ रहे थे । इसी बीच राल क्षेत्र के नगला मोहर सिंह कट के निकट सामने से आती निशान डैटसन कार के चालक ने लापरवाही बरतते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल स्वार तीनों युवक उछलकर रोड पर गिरे,जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची जैंत पुलिस ने घायल कार के चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के तीनों शवों का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अजय कुमार वर्मा ने बताया कि कार और मोटरसाइकिल को कब्जे में कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतकों के परिवार में दर्दनाक हादसे के कारण कोहराम मचा हुआ है।

( राजकुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
