मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि कान्हा की नगरी में किसकी धुन का चलेगा जादू,सभी की टिकी निगाहें हेमा मालिनी की नजर लगातार हैट्रिक लगाने पर ।

( भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि कान्हा की नगरी में किसकी धुन का चलेगा जादू,सभी की टिकी निगाहें हेमा मालिनी की नजर लगातार हैट्रिक लगाने पर )

मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा को सियासी रूप से बेहद खास माना जाता है।मथुरा जिले पर सभी की निगाहें टिकी रहती हैं।लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुटी हैं। ब्रज क्षेत्र में पड़ने वाली मथुरा लोकसभा बेहद खास है।मथुरा से फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी सांसद हैं।अब हेमा मालिनी की नजर लगातार जीत की हैट्रिक लगाने पर है। मथुरा संग्रहालय में पुरातात्विक सर्वेक्षण के अनुसार शहर को लेकर सबसे पुराना जिक्र रामायण में मिलता है। रामायण में इक्ष्वाकु राजकुमार शत्रुघना ने लवणसुरा नाम के राक्षस का वध कर यहां की भूमि का दावा किया।फिर यह जगह मधुवन के रूप में जानी जाने लगी।यह घना जंगली क्षेत्र हुआ करता था।ऐसे में मधुपुरा बाद में मथुरा शहर हो गया।आज भी इसे मथुरा नाम से जाना जाता है।मथुरा जिले में छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा और बलदेव विधानसभा सीटें हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में इन पांचों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा कर लिया।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!