उत्तर प्रदेश लखनऊ थाना मड़ियांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता असली मोबाइल दिखा कर डुब्लीकेट मोबाइल देने वाले ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार। ( जुबेर अहमद की खास रिपोर्ट लखनऊ )


उत्तर प्रदेश लखनऊ DCP उत्तरी रईस अख्तर व ADCP उत्तरी आईपीएस प्राची सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मड़ियांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता। मड़ियांव पुलिस ने एक शातिर ढग को किया गिरफ्तार। मड़ियांव पुलिस ने वसीम अहमद को किया गिरफ्तार। वसीम अहमद के पास से दो मोबाइल विओ कंपनी व चार रेक्सीन पाउच के अंदर मोबाइल साइज का शीशा व एक खाली पाउच किया गया बरामद। प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज सिंह की टीम को मिली बड़ी सफलता। एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के नेतृत्व में अलीगंज सर्कल में अपराधियों पर कसा जा रहा शिकंजा। पकड़ा गया व्यक्ति वसीम अहमद असली मोबाइल दिखा कर कीमत तय करता था उसके बाद रेक्सीन पाउच में रखा डुप्लीकेट मोबाइल की डमी देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करता था।
