सहारनपुर थाना सदर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान वांछित चल रहे अभियुक्त गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( शहबाज खांन की खास रिपोर्ट)

( थाना सदर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान वांछित चल रहे अभियुक्त गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे )

सहारनपुर: एसएसपी डॉ विपिन ताडा के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के कुशल मार्गदर्शन में थाना सदर बाज़ार प्रभारी संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में हसनपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र अधाना एवं उनकी पुलिस टीम ने जान से मारने के प्रयास के मामले में वांछित तीन शातिर अभियुक्तगण वाशु राणा, सन्नी चौहान, राजू उर्फ राजीव शर्मा को गिरफ्तार करके आज जेल भेज दिया है। पूरा मामला: दिनांक 25 मार्च 2024 को होली वाले दिन आईटीसी रोड पर अंग्रेजी शराब के ठेके पर पहुंचे युवकों की सेल्समैन से बहस हो गई। तभी पड़ोस की बीयर की दुकान के सेल्समैन सन्नी चौहान का बीच-बचाव कराने को लेकर हुए मामूली विवाद के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू से युवक पीयूष पर जानलेवा हमला कर दिया और सभी वहां से फरार हो गए। बता दें कि इस मामले में आज थाना सदर बाज़ार पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जिसमें अभी एक फरार आरोपी विशु की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!