उत्तर प्रदेश औरया जिलाधिकारी ने दी जानकारी आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में बूथ स्थल तक आने जाने के लिए सुविधा के दृष्टिगत दिव्यांग एंव सिनियर सिटीजनो के लिए तैयार किया गया ( सक्षम ऐप ) डाउनलोड करे | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)


( जिलाधिकारी ने दी जानकारी आगामी चुनाव में बूथ स्थल तक आने जाने के लिए सुविधा के दृष्टिगत दिव्यांग एंव सिनियर सिटीजनो के लिए तैयार किया गया ( सक्षम ऐप )
औरैया जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश ने अवगत कराया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा दिव्यांगजन एवं 85+ आयु के मतदाताओं के लिए सक्षम एप(SAKSHAM APP) तैयार किया गया है। मतदान हेतु सक्षम एप (SAKSHAM APP)के माध्यम से दिव्यांगजन एवं 85+आयु के मतदाता मतदेय स्थल तक जाने एवं निवास स्थान तक वापसी हेतु व्हील चेयर/ बैसाखी आदि भी आवेदन कर सकते हैं तथा अपने मतदेय स्थल के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। समस्त दिव्यांगजन एवं 85+आयु के मतदाता Google Play Store के माध्यम से सक्षम ऐप (SAKSHAM APP) को डाउनलोड कर सकते हैं। उक्त के अतिरिक्त अपनी समस्या हेतु निर्वाचन विभाग के टोल फ्री नंबर- 1950 पर कॉल कर सकते हैं।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
