फिरोजाबाद जिला मुख्यालय दबरई थाना बरहन क्षेत्र में विगत 03 वर्षों से न्याय के लिए लगा रही प्रशासन के चक्कर न्याय न मिलने पर मुख्यालय पर दर-दर भटक रही महिला अपने परिवार सहित बैठी धरना पर न्याय की लगाई गुहार। ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट पीड़िता शमा बेगम )
( वाइट अधिवक्ता )
( जिला मुख्यालय दबरई थाना बरहन क्षेत्र में विगत 03 वर्षों से न्याय के लिए लगा रही प्रशासन के चक्कर न्याय न मिलने पर मुख्यालय पर दर-दर भटक रही महिला अपने परिवार सहित बैठी धरना पर न्याय की लगाई गुहार )
फिरोजाबाद। जिला मुख्यालय पर दहेज पीडित परिवार ने धरना दिया। पीडिता ने आरोप लगाया है कि विगत तीन सालों से दो थानों की पुलिस आरोपियों की तलाश नहीं कर सकी है। यहाॅ तक कि पुलिस ने आरोप पत्र से पति का भी नाम निकाल दिया है। जिसके चलते सोमवार को पीडिता मुख्यालय पहुॅची और धरना पर बैठ गयी। पीडित महिला शमा बेगम का आरोप है कि विगत तीन वर्षों से वह थाना व कोर्ट के चक्कर लगा रही है। वर्ष 2021 को पीडिता ने थाना रामगढ में अपने ससुरालियों के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसका 2023 में आरोप पत्र दाखिल किया गया। लेकिन आरोप पत्र में से पीडिता के पति इरफान अली का नाम जानबूझकर निकाल दिया गया। जाॅच के विषय में पीडिता द्वारा साक्ष्य के साथ एक प्रार्थना पत्र जेएम न्यायालय फिरोजाबाद में 6 माह पूर्व दाखिल किया जा चुका है। पीडिता लगातार न्याय के लिये चक्कर काट रही है। लेकिन आज तक उसके पति को आरोप पत्र में नाम दाखिल नहीं किया गया। जबकि वर्ष 2021 को थाना बरहन द्वारा पीडिता व उसके परिवार के विरूद्व मुकदमा जो कि झूठा दर्ज करा दिया गया। पीडिता का कहना है कि उसका पति जीवित है। जिसके साक्ष्य के रूप में सभी दस्तावेज पीडिता द्वारा थाने में उच्चाधिकारियों को स्पीड पोस्ट, ईमेल व स्वंय जाकर भी शिकायती पत्र दिये। लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। जब पीडिता थाना रामगढ जाती है तो थाना रामगढ द्वारा कहा जाता है कि बरहन थाना में आपके खिलाफ केस दर्ज है। पीडिता ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। आखिर कब तक पीडिता को न्याय मिलेगा यह तो आगे आने वाला वक्त ही बतायेगा।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
