फिरोजाबाद शिकोहाबाद पंचायत मक्खनपुर कंश मेले में देवी जागरण का किया गया आयोजन झूम उठे श्रद्धालु। ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

( शिकोहाबाद पंचायत मक्खनपुर कंश मेले में देवी जागरण का किया गया आयोजन झूम उठे श्रद्धालु  )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद। नगर पंचायत मक्खनपुर में चल रहे प्राचीन कंस मेला का आयोजन बडे ही धूमधाम के साथ चल रहा है। जिसमें रविवार की शाम देवी जागरण के दौरान देवी भजनों को सुन पंडाल में बैठे दर्शक मंत्र मुग्ध हुये। सभी ने कलाकारों की कला तथा उनके गीतों की जमकर सराहना की । नगर पंचायत मक्खनपुर में चल रहे प्राचीन कंस मेला में रात्रि के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में रविवार की रात्रि को देवी जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलाकारों ने गीत गाकर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम आदेश सिंह सागर एंव तहसीलदार राखी शर्मा और कानूनगो सुमेश द्वारा फीता काटकर एंव देवी मां की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढकर एक शानदार प्रस्तुति देकर पंडाल में बैठे दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं सभी पंडाल में बैठे दर्शक झूम उठे। हर वर्ष की भांति इस बार भी लोगों में मेले को लेकर उत्साह देखा गया।

( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!