गाजीपुर थाना खानपुर पुलिस व स्वाट सर्विलांस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 12 अवैध असलहा सहित भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण बरामद कर 2 नफर अभियुक्तों किया गया गिरफ्तार। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( थाना खानपुर पुलिस व स्वाट सर्विलांस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 12 अवैध असलहा सहित भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण बरामद कर 2 नफर अभियुक्तों किया गया गिरफ्तार )

जनपद गाजीपुर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सैदपुर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खानपुर मय हमराह व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान भुजेहुआ जियापुर पुलिया,थाना खानपुर से अभियुक्त रामधारी राजभर पुत्र बनारसी राजभर नि0 बसही थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ को 05 अदद अवैध तमंचा व 03 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर मय 01 अदद बिना नम्बर प्लेट अपाचे मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार करने के पश्चात अभियुक्त रामधारी उपरोक्त से पूछताछ व उसकी निशानदेही पर ग्राम मिश्रौली उर्फ चिलबिली थाना कासिमाबाद से 01 नफर अन्य अभियुक्त सरवन विश्वकर्मा पुत्र स्व0 कैलाश विश्वकर्मा नि0 मिश्रौली उर्फ चिलबिली थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को उसके घर से 05 अदद अवैध तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 अदद अवैध तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा 06 अदद अर्द्ध निर्मित अवैध तमंचे का ढाँचा व भारी मात्रा में असलहा बनाने की सामाग्री व उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारशुदा उपरोक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!