उत्तर प्रदेश लखनऊ यूपी एंटी टेरेरिस्ट स्काड (ATS) ने अवैध रुप से भारत में प्रवेश कर रहे 03 आतंकियों को नैपाल बार्डर पर से गिरफतार कर किया सलाखों के पीछे। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

 

( यूपी एंटी टेरेरिस्ट स्काड (ATS) ने अवैध रुप से भारत में प्रवेश कर रहे 03 आतंकियों को नैपाल बार्डर पर से गिरफतार कर किया सलाखों के पीछे )

लखनऊ उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को नेपाल-भारत के सोनौली बॉर्डर से गिरफ्तार कर किया है।इनमें से दो पाकिस्तानी और एक कश्मीरी है।यूपी एटीएस को सूचना मिली थी कि कुछ पाकिस्तानी नागरिक आईएसआई की मदद से नेपाल से भारत में घुसने वाले हैं।सूचना पर यूपी एटीएस की फील्ड इकाई गोरखपुर ने सर्विलांस की मदद से तीनों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि यूपी एटीएस के हत्थे चढ़ा मोहम्मद अल्ताफ बट पाकिस्तान के रावलपिंडी का रहने वाला है। वहीं सैयद गजनफर इस्लामाबाद का रहने वाला है और नासिर अली जम्मू कश्मीर का रहने वाला है।तीनों भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने का मंसूबा रखते हैं। तीनों आईएसआई की मदद से हिजबुल मुजाहिदीन के ट्रेनिंग कैंप से प्रशिक्षण भी ले चुके हैं। आतंकी मोहम्मद अल्ताफ भट ने पूछताछ में बताया कि उसका जन्म कश्मीर में हुआ था और कारगिल युद्घ के बाद वह हिजबुल मुजाहिदीन के एक मिलिटेंट के साथ जिहाद की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान चला गया। अल्ताफ ने बताया कि वह हमेशा से ही चाहता था कि कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बने। इसी उद्देश्य से अल्ताफ ने पाकिस्तान पहुंचकर आईएसआई के निर्देशन में हिजबुल मुजाहिदीन के मुजफ्फराबाद कैंप में जेहादी प्रशिक्षण लिया। अल्ताफ ने बताया कि पाकिस्तनी खुफिया एजेंसी आईएसआई, कश्मीर स्थित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के साथ मिलकर भारत में आतंक फैलाने के के लिए भारतीय लोगों को अपनी नेटवर्क से जोड़ रहा है। बरहाल पूछताछ के बाद तीनों को लखनऊ एटीएस को सौंप दिया गया।लखनऊ एटीएस की टीम तीनों को लेकर अपने साथ रवाना हो गई।सोनौली बॉर्डर पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। अल्ताफ को एचएम के मुजाहिदों से हिदायत मिली थी कि वो खुफिया तौर पर नेपाल के रास्ते जम्मू कश्मीर भारत में पहुंचें जहां उन्हें आगे के प्लान के बारे में बताया जाएगा। अल्ताफ नेपाल के काठमांडू में ही नासिर से मिला जिसने अल्ताफ और गजनफर को फर्जी आधार कार्ड उपलब्ध करवाए और नासिर ने ही इन दोनों को शेख फरेंदा गांव के रास्ते भारत आने के लिए बताया था। नासिर अली कश्मीर का रहने वाला है और वाट्सएप के जरिए इसका संपर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के सलीम नामक व्यक्ति से हुआ। सलीम ने नासिर को बताया कि तुम्हारे मामू गजनफर के साथ एक और व्यक्ति को पाकिस्तान से भेज रहा है,जो काठमांडु नेपाल में मिलेंगे जिन्हें लेकर उसे जम्मू कश्मीर भारत जाना है।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!