अलवर माचाडी मार्ग पर बाइक सवार युवक को बोलोरो गाड़ी ने मारी टक्कर हुई दर्दनाक मौत मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट अलवर)

( बाइट- रमेश चंद, हैडकॉस्टेबल, पुलिस चौकी, कोठीनारायणपुर )
( माचाडी मार्ग पर बाइक सवार युवक को बोलोरो गाड़ी ने मारी टक्कर हुई दर्दनाक मौत मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )
अलवर राजगढ़ कोठी नारायणपुर-माचाडी सड़क मार्ग पर बुधवार की देर रात्रि बाईक व चौपहिया वाहन की टक्कर में बाईक सवार की मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाईक सवार पिनान निवासी नवाब खान पुत्र शम्मी को राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोठीनारायणपुर पुलिस चौकी के हैडकॉस्टेबल रमेश चंद ने बताया कि पिनान निवासी निजामुद्दीन पुत्र शम्मी खान ने रिर्पोट दी है कि उसका बड़ा भाई नवाब खान बुधवार की देर देर रात्रि पिनान घर से अपनी बाईक को लेकर बन्दीपुरा मालाखेड़ा जा रहा था। जब वह माचाडी-कोठीनारायणपुर सड़क पर पहुंचा तो कोठीनारायणपुर की तरफ से एक बोलेरो गाड़ी के चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलाकर लाया और साईड में चल रहे उसके बड़े भाई को टक्कर मारदी। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने गुरुवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है।

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट अलवर)
