वाराणसी मौसम अपना तेवर दिखाना किया शुरू मौसम ने बदला करवट बड़ी मुश्किल जून जुलाई लेगा अंगड़ाई । ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट)


( मौसम अपना तेवर दिखाना किया शुरू मौसम ने बदला करवट बड़ी मुश्किल जून जुलाई लेगा अंगड़ाई )
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मौसम अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है।शनिवार सुबह से तेज धूप निकली।तेज धूप ने अप्रैल महीने में लोगों को जून,जुलाई की गर्मी का एहसास होने लगा।सुबह सात बजे ही इतनी तेज धूप निकली,जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो गया।घर से बाहर निकलने से पहले लोग अपने चेहरे को ढककर निकले। सड़क पर हर कोई छाता,गमछा और दुपट्टे से खुद को ढके हुए नजर आए। तेज धूप और गर्मी से शहर के बाजार में लोगों की भीड़ कम रही।गंगा घाटों पर चहलकदमी नाममात्र ही थी और कई घाटों पर सन्नाटा रहा। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय और मौसम विभाग के अनुसार आने वाले हफ्ते में तापमान में कमी की संभावना नहीं हैं।आठ अप्रैल को बूंदाबांदी की संभावना है। 11 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने वाला है। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में लू चलने की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि तीन-चार दिन गर्म हवाएं चलने का आसार बन रहा है। इस बार गर्मी तो खूब पड़ेगी, लेकिन उम्मीद है कि मानसून इस बार समय से दस्तक देगा। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार सुबह छह बजे तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दिन चढ़ने के साथ धूप भी तेज होती गई। गर्मी का आलम यह था कि मात्र तीन घंटे में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई और नौ बजे तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर 12 बजे तापमान 40 डिग्री और दिन में तीन बजे 41 डिग्री सेल्सियस रहा।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट)
