बदायूं लोकसभा चुनाव में सपा को लगा झटका,सपा विधायक की पत्नी और बहन ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन | ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट)

( लोकसभा चुनाव में सपा को लगा झटका,सपा विधायक की पत्नी और बहन ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन )

उत्तर प्रदेश के बदायूं में लोकसभा चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है।चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को झटका लगा है।बिसौली से सपा विधायक आशुतोष मौर्य की पत्नी सुषमा मौर्य और बहन मधु चंद्रा भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।दोनों ने शनिवार सुबह 10 बजे लखनऊ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा।इनके साथ जिले के कुछ सपा नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा है।सपा विधायक को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सपा विधायक आशुतोष मौर्य ने बीते फरवरी में हुए राज्यसभा चुनाव में पार्टी से बगावत कर भाजपा के पक्ष में वोटिंग की थी।आशुतोष की पत्नी सुषमा मौर्य बिल्सी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं बहन मधु चंद्रा जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं।जिले के कुछ और महत्वपूर्ण लोग भाजपा का दामन थामा है।इनमें सपा के पूर्व विधायक योगेंद्र गर्ग उर्फ कुन्नू बाबू के बेटे आशीष गर्ग, सपा की बिसौली विधानसभा क्षेत्र ईकाई के अध्यक्ष मनोहर सिंह यादव, सपा के जिला सचिव बेचे सिंह ठाकुर, इस्लामनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख आर्येंद्र कुमार शामिल हैं।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!