औरया थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी की गई 01 मोटरसाइकिल बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत खास रिपोर्ट )

( थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी की गई 01 मोटरसाइकिल बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )

उत्तर प्रदेशऔरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री राम मोहन शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में श्री रुद्र प्रताप नरायण त्रिपाठी निरीक्षक क्राइम / आईसी प्रभारी अजीतमल औरैया के नेतृत्व में आई0टी0आई0 अटसू से एक मोटर साइकिल चोरी के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 168/2024 धारा 379 भादंवि बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत हुआ था आईसी प्रभारी अजीतमल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए माल व मुल्जिमान की शीघ्र अति शीघ्र बरामदगी/गिरफ्तारी हेतु थाना स्थानीय पर टीमें गठित की गयी गठित टीमों द्वारा पतारसी सुरागरसी करते हुए दिनाँक 06.04.2024 को अभियुक्तगण 1. हितकर्ष 2. हर्षित मय चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे से एक अदद चोरी की मोटर साइकिल स्पलेंडर प्लस नं0 UP79P6828 बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 168/2024 में धारा 411 भादंवि की बढोत्तरी की गयी। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार/प्रकाश में आये अभियुक्तों का विवरण-
1. हितकर्ष गौतम पुत्र सुमित नरायन निवासी ग्राम पूठा थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 20 वर्ष।
2. हर्षित पुत्र राजकुमार निवासी पचदेवरा थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र 19 वर्ष।

*अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त हितकर्ष गौतम उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 168/2024 धारा 379/411 भादंवि थाना अजीतमल जनपद औरैया।
अभियुक्त हर्षित उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 168/2024 धारा 379/411 भादंवि थाना अजीतमल जनपद औरैया।

बरामदगी विवरण-
1. एक अदद चोरी की मोटर साइकिल स्पलेंडर प्लस नं0 UP79P6828 बरामद।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1. श्री रुद्र प्रताप नरायण त्रिपाठी (निरीक्षक क्राइम अजीतमल, औरैया)
2. उ0नि0 श्री सतीशचन्द्र
3. हे0का0 359 रविन्द्र कुमार
4. हे0का0 234 सर्वेश कुमार
5. का0 276 रविन्द्र चौधरी
6. का0 892 कुलदीप कुमार


( पंकज सिंह राणावत खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!