औरया थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान इडीएफसी एंटी क्रेप्सन का फर्जी बोर्ड लगे 01 स्वीपट डिजायर गाडी बरामद 03 ठगी करने वाले अभियुक्तों को किया गया गिरफतार । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान इडीएफसी एंटी क्रेप्सन का फर्जी बोर्ड लगे 01 स्वीपट डिजायर गाडी बरामद 03 ठगी करने वाले अभियुक्तों को किया गया गिरफतार )

उत्तर प्रदेशअपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के पर्यवेक्षण में थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर श्री महेद्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना दिबियापुर पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी करने वाले फर्जी डाक्टर, ईडी अधिकारी के गिरोह का भण्डा फोड कर जाली दस्तावेजों सहित 03 अभियुक्तो को दिनांक 07.04.2024 को कम्प्रेशर बम्बा रोड से गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

पूछताछ विवरणः-
अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि जनपद औरैया व आसपास के जनपदों के अस्पताल संचालको को अच्छे डाक्टर, गायनोकोलोजिस्ट, रेडियोलाजिस्ट, सर्जन एवं एमएस, एमडी चिकित्सक की आपूर्ति हेतु हम लोग धोखाधडी करने वाली गैंग चलाते हैं । अभियुक्त धनंजय द्वारा बताया गया कि वह नाम बदल बदलकर एमएस, एमडी व रेडियोलाजिस्ट चिकित्सक बनकर एवं प्रशान्त कुमार मिश्रा एक ईडी का अपर पुलिस अधीक्षक स्तर का एण्टी करम्पशन टीम से फर्जी पुलिस अधिकारी एवं संजीव प्रशासनिक फर्जी असिस्टेण्ट बनकर भोले-भाले अस्पताल संचालको से मिलता है साथ ही हम लोगों द्वारा पूर्व में नवीन कठेरिया का अस्पताल सत्यवती अल्ट्रासाउण्ड सैन्टर उमरैन किशनी रोड एवं रवि कुमार के चन्द्रा अस्पताल फ्रैण्डस कालोनी इटावा एवं विपिन कुमार के मानस अल्ट्रासाउण्ड सैन्टर भरथना रोड इटावा पर चिकित्सक उपलब्ध कराने के नाम पर लाखो रुपये की ठगी की गई थी। जनपद औरैया में भी हम इसी फिराक में आये थे कि आपने पकड़ लिया ।

विवरण पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0सं0 252/24 धारा 419/420/467/468/471/170/171 भादवि थाना दिबियापुर जनपद औरैया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-
1. धनन्जय शर्मा पुत्र स्व० सामाप्रसाद निवासी बरहनी डिग्धी थाना धीना तहसील चन्दौली जनपद चन्दौली ।
2. प्रशान्त कुमार मिश्रा पुत्र स्व० राघव मिश्रा निवासी भवनपुरा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 36 वर्ष ।
3. संजीव कुमार पुत्र स्व० धर्मदेव राम निवासी बबूरा थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 35 वर्ष ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 सोनी रावत
2. का0 1390 जितेन्द्र चौधरी
3. का0 763 आकाश
4. का0 1305 विशाल तंवर


 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!