औरया एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा आगामी 20 अप्रैल से गंगा मैया की आरती व दीपदान महोत्सव पर यमुना तट पर चलाया गया सफाई अभियान। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)

( एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा आगामी 20 अप्रैल से गंगा मैया की आरती व दीपदान महोत्सव पर यमुना तट पर चलाया गया सफाई अभियान )
उत्तर प्रदेश औरैया एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत यमुना तट के सौंदर्यरीकरण हेतु यमुना तट पर स्थित श्मशान घाटों पर समिति के सदस्यों द्वारा विगत 9 वर्षों से अनवरत सफाई अभियान चला रहा हैं जिसके अंतर्गत आज दिनांक 7 अप्रैल 2024 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे अंत्येष्टि स्थलों व प्राचीन विश्रांत पर 158 वें चरण का सफाई अभियान चलाया गया, समिति के सदस्यों ने सफाई यंत्रों के सहयोग से कचरा अपशिष्ट एकत्रित कर आग द्वारा नष्ट किया गया।सफाई अभियान के उपरांत यमुना तट की जन-समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया जिसके अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सैकड़ों वर्ष पुरानी जानलेवा विश्रांत काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी है, यहां पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव हैं, कई घटनाएं होने के कारण यहां पर स्नान करते समय लोगों को अपनी सुरक्षा का भय बना रहता है, धार्मिक पर्वों पर शहर व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम श्रद्धालु यमुना तट पर स्थित विश्रांत पर अपनी आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। गौरतलब है कि स्नान के उपरांत महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए कोई समुचित स्थान नहीं है, समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन से यमुना तट विश्रांत पर मूलभूत सुविधाओं युक्त छायादार एक बड़ा बरामदा निर्माण कराने की मांग की हैं। *समिति के संस्थापक ने बताया कि नवरात्र छठ यमुना जयंती के पावन अवसर पर दिनांक 14 अप्रैल रविवार को प्रातः 7 बजे यमुना तट पर स्थित विश्रांत पर दिव्य आरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के समापन पर अंत्येष्टि स्थलों की दैनिक सफाई करने वाले कर्मचारी रज्जन बाल्मीक को यमुना घाट सेवा समिति के सम्मानित सदस्य समाजसेवी बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा ने ₹2000/- मासिक वेतन प्रदान किया। सफाई अभियान में प्रमुख रूप से दिनेश चंद्र शिवहरे, देवेंद्र आर्य, सुनील अवस्थी, मोहित अग्रवाल (लकी), संतोष कुशवाहा, संजय अग्रवाल, हिमांशु दुबे, संस्कार अग्रवाल, सतीश चंद्र पोरवाल, रज्जन बाल्मीक रामप्रसाद व अजय बाल्मीकि आदि सेवादार मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
 
					 
				 
					 
					