कानपुर थाना बर्रा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान अवैध मादक पदार्थ ( गांजा) बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( शादाब अंसारी की खास रिपोर्ट )

( थाना बर्रा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान अवैध मादक पदार्थ ( गांजा) बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश कानपुर दक्षिण के तेज तर्रार डीसीपी रविंद्र कुमार जी के दिशा निर्देशन का पालन करते हुए बर्रा इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह और बर्रा चौकी इंचार्ज दीपक गिरी एवम उनकी सहयोगी पुलिस टीम ऑपरेशन त्रिनेत्र का पालन करते हुए अपराधियों और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। बर्रा चौकी इंचार्ज दीपक गिरी और उनकी सहयोगी पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग अभियान में एक युवक को नाजायज गांजे के साथ वीरा मैगी प्वाइंट के पास गिरफ्तार किया गया। पुलिस के द्वारा युवक से पूछताछ और जांच पड़ताल करने पर पता चला कि वह पूर्व में कई बार अलग-अलग थानों से एनडीपीएस में जेल जा चुका है। बर्रा पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेजने का कार्य किया।

( शादाब अंसारी की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!