भदोही थाना गोपीगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र में गुम हुई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर भगाकर ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट)

 

( थाना गोपीगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र में गुम हुई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर भगाकर ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )

जनपद भदोही नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद थाना गोपीगंज में वादी द्वारा सूचना दिया कि मेरी नाबालिग पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष को आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस घटना के संबंध में तत्समय ही थाना स्थानीय पर धारा 363,366 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई।डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा महिला सम्बंधित अपराध में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश के क्रम में स्थानीय पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए उक्त अभियोग से सम्बन्धित वांछित अजय धईकार पुत्र स्व0 राधेश्याम धईकार निवासी रामपुर घाट थाना गोपीगंज जनपद भदोही को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान मा0 न्यायालय किया गया।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!