गाजियाबाद थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में विगत दिनों रील बनाते समय महिला के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान हुई मुठभेड़ में लूटेरा हुआ घायल गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे।


( गाजियाबाद थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में विगत दिनों रील बनाते समय महिला के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान हुई मुठभेड़ में लूटेरा हुआ घायल गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे )
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट थाना इंदिरापुरम दिनांक 24.03.2024 को थाना इंदिरापुरम के ज्ञान खंड क्षेत्र में एक महिला के साथ रील बनाते हुए एक व्यक्ति द्वारा लूट की घटना कारित की गई । जिसके संबंध में थाना इंदिरापुरम पर सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसके क्रम में आज दिनांक 17.04.2024 को थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त विवेक उर्फ राजू उर्फ काके पुत्र मोहन लाल निवासी 99ए पुरानी अनार कली थाना जगतपुरी पूर्वी दिल्ली, मकान नम्बर ए417 न्यू संजयनगर कालोनी विश्वास नगर शाहदरा, मूल पता हिसार चौक फुआरा वाली गली सी 332 गुरूद्वारा वाली गली थाना हिसार हरियाणा उम्र 26 वर्ष को कश्मीरी गेट रेलवे स्टेशन दिल्ली के पास गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की गई तो उसने घटना के बाद तमंचा रास्ते में छिपा दिया गया था । जिसकी निशानदेही पर थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम तमंचे की बरामदगी हेतु कनावनी पुलिया की ओर नहर की पटरी पर पहुंची तो अभियुक्त द्वारा गाड़ी रुकवाकर बताया गया और झाड़ी की तरफ इशारा कर झाड़ी से एक तमंचा निकालकर जो कि पहले से ही लोड था से पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया । जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ व जवाबी कार्यवाही मेंअभियुक्त के दांए पैर में गोली लगी । जिसको घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है । आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
विवेक उर्फ राजू उर्फ काके पुत्र मोहन लाल निवासी 99ए पुरानी अनार कली थाना जगतपुरी पूर्वी दिल्ली, मकान नम्बर ए417 न्यू संजयनगर कालोनी विश्वास नगर शाहदरा, मूल पता हिसार चौक फुआरा वाली गली सी 332 गुरूद्वारा वाली गली थाना हिसार हरियाणा उम्र 26 वर्ष ।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त विवेक पर लूट से संबंधित थाना इंदिरापुरम पर 02 अभियोग, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट का 01 अभियोग पंजीकृत है । अन्य अभियोगों की जानकारी की जा रहा है ।
बरामदगी का विवरण
1. 01 तमंचा 315 बोर व 01 खोखा कारतूस
2. लूट का एक मंगलसूत्र
3. लूट के माल को बेचकर प्राप्त 5000/–रु0 बरामद ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम‼️

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )
