झांसी थाना गरौठा क्षेत्र में 90 वर्षीय वृद्ध महिला को शराबी नाती ने पैसे न देने पर धक्का देकर गिरा दिया दादी की हुई मौत। ( सत्येंद्र कुमार की खास रिपोर्ट झांसी )

( थाना गरौठा क्षेत्र में 90 वर्षीय वृद्ध महिला को शराबी नाती ने पैसे न देने पर धक्का देकर गिरा दिया दादी की हुई मौत )

उत्तर प्रदेश झांसी जिले के अंतर्गत आने बाले गरौठा थाना क्षेत्र के ग्राम मारकुआँ से है । जहां पर 90 वर्षीय बृद्धा चिरौंजी बाई पत्नी फूले अहिरवार की उसके सगे नाती ने पीट पीट कर हत्या कर दी। वही घटना की सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका दोपहर में अपने दरवाजे पर बैठी थी तभी उसके बडे लडके का पुत्र यानि उसका नाती दयाराम तनय लल्लू उम्र करीब 40 वर्ष जो शराब पीने का आदी है शराब के नशे में धुत होकर आया और बूढी दादी से गाली गलौज करने लगा, मृतका के विरोध करने पर धक्का देकर पटक दिया जिससे गंभीर चोट लगने से बृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | तथा उक्त शराबी युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आयी तथा घटना की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी।

 

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!