औरया थाना बेला पुलिस/एसओजी/ सर्विलांस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान हुई मुठभेड़ में वांछित चल रहे 25,000 का ईनामी अभियुक्त हुआ घायल कब्जे से 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना बेला पुलिस/एसओजी/ सर्विलांस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान हुई मुठभेड़ में वांछित चल रहे 25,000 का ईनामी अभियुक्त हुआ घायल कब्जे से 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश  औरैया अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन,कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के पर्यवेक्षण में थाना बेला जनपद औरैया पुलिस द्वारा इनामी शातिर गैगेस्टर एक्ट के वाँछित अभियुक्त अमर सिंह उर्फ औतार को गिरफ्तार किया गया । थाना बिधूना जनपद औरैया के गैंगेस्टर एक्ट में बर्ष 2021 से वाँछित अभियुक्त अमर सिंह उर्फ औतार पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी धनुपुरा थाना कादरचौक जनपद बदांयू हाल निवासी मो0 आदर्शनगर कस्बा थाना बिधूना जनपद औरैया जिसकी गिरफ्तारी पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा 25000/- रूपये का इनाम घोषित किया गया था दिनांक 19.04.2024 को थाना बेला पुलिस/एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर बेला-दिबियापुर रोड नीमहार तिराहा पर घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त द्वारा पुलिस को ललकारते हुये जान से मारने की नियत से फायर किया जवाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा फायर किया गया जिससे अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे घेर कर पकड लिया गया जामा तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा एक जिन्दा कारतूस व पास में पडे दो खोखा कारतूस बरामद हुये घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त के विरुध थाना बिधूना पर मु0अ0सं0 587/21 धारा 3(1) गैंग0 एक्ट पंजीकृत है जिसमें काफी समय से फरार चल रहा था अभियुक्त के विरूद्ध मा0 न्यायालय द्वारा 12.11.2023 को 82 सीआरपीसी0 नोटिस जारी किया गया हाजिर/गिरफ्तार न होने पर मा0 न्यायालय द्वारा दिनांक 06.11.2023 को 83 सीआरपीसी0 अधिपत्र जारी किया गया जिसके अनुपालन में दिनांक 08.12.2023 को कुर्की की कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.अभियुक्त अमर सिंह उर्फ औतार पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी धनुपुरा थाना कादरचौक जनपद बदांयू हाल निवासी मो0 आदर्शनगर कस्बा थाना बिधूना जनपद औरैया

बरामदगी- 1. एक तमंचा .315 बोर
2. एक जिन्दा कारतूस .315 बोर
3. दो खोखा कारतूस
4. एक मोटरसाइकिल टी0वी0एस0 स्पोर्टस लाल रंग बिना नं0 प्लेट
5.
आपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0 339/19 धारा 380/411/457 भादवि थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया
02. मु0अ0सं0 346/2020 धारा 457/380 भादवि थाना बेला जनपद औरैया
03.मु0अ0सं0 313/21 धारा 457/380/411 भादवि थाना बिधूना जनपद औरैया
04. मु0अ0सं0 322/21 धारा 307 भादवि थाना बिधूना जनपद औरैया
05. मु0अ0सं0 323/21 धारा 401 भादवि थाना बिधूना जनपद औरैया
06.मु0अ0सं0 325/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बिधूना जनपद औरैया
07.मु0अ0सं0 494/22 धारा 174ए भादवि थाना बिधूना जनपद औरैया
08. मु0अ0सं0 587/21 धारा 3(1) गैंग0 एक्ट थाना बिधूना जनपद औरैया
09. मु0अ0सं0 343/15 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अलापुर जनपद बदायूं ।
10.
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1- प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम- निरीक्षक श्री राजीव कुमार मय टीम
2- थाना प्रभारी बेला- मय थाना बेला पुलिस टीम

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!