औरैया जिलाधिकारी ने मौसम के दृष्टिगत चलाये जा संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की की द्वितीय समिक्षा बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( जिलाधिकारी ने मौसम के दृष्टिगत चलाये जा संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की की द्वितीय समिक्षा बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश )
उत्तर प्रदेश औरैया जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी औरैया नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की द्वितीय समीक्षा बैठक की गयी । जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जनसम्पर्क एवं जनजागरण हेतु वेक्टर जनित रोग, जल जनित रोग, उष्ण मौसम से सबन्धित रोगों के विषय में निरतंर जागरूकता स्थापित करे, वेक्टर कंट्रोल हेतु एन्टी लार्वासाइडल का छिड़काव , फागिंग,जलाशयों एवं नालियों की नियमित सफाई झाड़ियों की कटाई, रूके हुए पानी एवं मच्छर प्रजनन जगहों को चिन्हित कर उसका निस्तारण, जलाशयों एवं तालाबों से हाईसिन्ध पौधों की सफाई एवं तालाबों में मच्छर रोधी दवा डलवाना सुनिश्चित करेंगे। समस्त विद्यालयों में छात्रों को संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों हेतु प्रार्थना सभा में बताया जाए तथा लू हीट वेव से बचाव हेतु तरीके भी कराये जाये। समस्त ग्रामों एवं वार्डों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये तथा ग्रामवासियों को शौचालय का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया कि वह ग्रामों में सूकर पालको के साथ बैठक कर उन्हें शिक्षित किया जाए।। नगर विकास विभाग को निर्देशित किया गया कि समस्त नगर क्षेत्रों में साफ-सफाई का अभियान चलाते हुए। लार्वीसाइडल का स्प्रे एवं आवश्यकता अनुसार फागिंग करावायें। कृषि विभाग को निर्देशित किया गया कि यह ग्राम में बैठक कर ग्रामवासियों को कृंतक नियंत्रण के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करे। साथ ही कृंतक से होने वाली बीमारियों जैसे लेप्टोस्पाइरोसिस एवं स्क्रब टाइफस के बारे में भी जानकारी प्रदान करे। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि दस्तक अभियान के अन्तर्गत आशा एवं आंगनबाडी ग्राम के प्रत्येक घर का भ्रमण करें तथा ज्वर से पीडित, खाँसी, जुकाम के रोगी, सम्भावित टी०बी० के रोगी, सम्भावित कुष्ठ रोग के रोगी, सम्भावित फाइलेरिया के रोगी की सूची तैयार कर उनकी जाँच कराये तथा उनका उपचार करायें। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कुपोषित तथा अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित किया जाए एवं पोषण आहार उपलब्ध कराया जाए तथा आवश्यकता होने पर पोषण पुनर्वास केन्द्रों पर उपचार हेतु भेजा जाए तथा ग्रह भ्रमण में आगनबाडी कार्यकत्री आशा कार्यकत्री के साथ पूर्ण सहयोग प्रदान करेगीं। घरों के अन्दर मछरों के प्रजनन वाले स्थल जैसे कूलर, फिज, टायर, घर में रखे हुए बर्तन, पानी की नाद आदि की जांच कर मच्छरों के लार्वा नष्ट करने की कार्यवाही करे। मुख्यचिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि आशा द्वारा घर-घर भ्रमण के दौरान व्यक्तियों की आभा आई०डी० बनाई जा रही है तथा अभियान के दौरान 65000 आभा आई०डी० बनाई जा चुकी है। जिलाधिकारी ने समस्त विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर निरोधात्मक कार्यों में गति लाये। बैठक में नगर विकास , पंचायतीराज , बाल सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, ग्राम विकास, चिकित्सा, शिक्षा,कृषि विभाग, सिंचाई विभाग ,बेसिक शिक्षा विभाग,पशुपालन विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग ,सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
