फतेहपुर थाना राधानगर क्षेत्र में हार्वेस्टर में आग लगने से किसान की 05 बीघा फसल जलकर हुई राख। ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )


( थाना राधानगर क्षेत्र में हार्वेस्टर में आग लगने से किसान की 05 बीघा फसल जलकर हुई राख )
उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर राधा नगर थाना क्षेत्र के,मुचुवा पुर गांव में हार्वेस्टर में आग लगने से किसान की 5 बीघा फसल जलकर हुई राख किसानों ने कड़ी मशक्कत से बुझाई आग सूचना पर पहुंची पुलिस बताते हैं कि राधा नगर थाना क्षेत्र के मुचुवापुर गांव में अचानक से हार्वेस्टर में आग लग गई जिससे 5 बीघा आसपास खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई तो वहीं थाना प्रभारी रवींद्र पटेल से वार्ता हुई की आग लगने से आसपास खड़ी पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है किसानों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी लेकिन समय से न पहुंचने पर पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई है आग लगने से हड़कंप मचा रहा हार्वेस्टर में आग लगने से किसानों में काफी आक्रोश रहा किसानों का कहना है कि अगर समय पर दमकल विभाग के कर्मी पहुंच जाते तो फसल जलने से बच जाती इससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है।

( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )
