जौनपुर थाना शाहगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता क्षेत्र दिनांक 19/04/2024 बारात में खाना बनाते समय युवक को गोली मारने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफतार कर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का किया बड़ा खुलासा। ( विशाल सोनकर की खास रिपोर्ट )

( क्षेत्रअधिकारी शाहगंज अजीत चौहान )
( थाना शाहगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता क्षेत्र दिनांक 19/04/2024 बारात में खाना बनाते समय युवक को गोली मारने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफतार कर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का किया बड़ा खुलासा )
जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के बड़ौना गांव में बीते 19 अप्रैल को बारात में खाना खाते समय दबंगों द्वारा अमन नामक एक युवक के पैर में गोली मार दी गई,घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुखबिर की सूचना पर बड़ागांव नहर स्थित करीब 100 मीटर आगे एक खंडहर से अवैध शास्त्र कट्टा व पिस्टल अवैध शस्त्र भट्टी बनाने का उपकरण भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने आरोपी चार आरोपियों गिरफ्तार किया जिनका नाम रवि बिंद पुत्र विश्वनाथ निवासी बड़ागांव थाना शाहगंज जौनपुर, दूसरा आरोपी चंदन कुमार पुत्र बरखू राम निवासी बड़ौना थाना शाहगंज, तीसरा आरोपी विष्णु पुत्र मदन बाँध निवासी बड़ौना थाना शाहगंज, चौथा आरोपी सूरज बिंद पुत्र भोलानाथ बिना ग्राम अरुगुपुर थाना शाहगंज आरोपियों के पास से एक पिस्तौल समेत घटना में प्रयुक्त एक तमंचा के साथ अन्य सामग्री भी बरामद किया गया। बारात में खाना खाने को लेकर दो पक्षों में कहां सुनी हो गई थी जिसमे दबंगों ने अमन नामक एक युवक के पैर में गोली मार दी, गोली युवक को लगाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लगातार चारों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी आज चारों आरोपियों के पास से अवैध तमंचा असलहा भी बरामद किया गया और चारों आरोपियों को विधि कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

( विशाल सोनकर की खास रिपोर्ट )
