कानपुर थाना छावनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/, दबिश के दौरान 890 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) व 120 रुपए नगद बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गिरफतार। ( शादाब अंसारी की खास रिपोर्ट )

( थाना छावनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/, दबिश के दौरान 890 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) व 120 रुपए नगद बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गिरफतार )

उत्तर प्रदेश कानपुर छावनी थानाध्यक्ष कमलेश राय ने ऑपरेशन सुदर्शन पर लगाई कामयाबी की एक और मोहर 890 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार । सूचना के आधार पर छावनी थानाध्यक्ष कमलेश राय ने पुलिस दल के साथ गंगा घाट चौकी क्षेत्र के जयपुरिया रेलवे क्रॉसिंग पर दबिश दी। सफेद बोरी लिए हुए व्यक्ति को किया गिरफतार । पकड़े गया व्यक्ति राजा बाबू गज्जू पुरवा का निवासी है। अभियुक्त के पास से 890 ग्राम गांजा व 120 रुपए नगद बरामद हुआ है। अभियुक्त राजा बाबू के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कानूनी कार्यवाही की जा रही है। छावनी थानाध्यक्ष कमलेश राय के नेतृत्व में उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, उप निरीक्षक यू टी सचिन यादव व कांस्टेबल सौरभ सिंह ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया‌।

( शादाब अंसारी की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!