फिरोजाबाद नगर शिकोहाबाद क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय का हवन यज्ञ वेद मंत्र उच्चरणों के साथ किया गया उद्घाटन।  ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट पूर्व विधायक हरिओम यादव )

(नगर शिकोहाबाद क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय का हवन यज्ञ वेद मंत्र उच्चरणों के साथ किया गया उद्घाटन )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद। भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय बस स्टैंड के सामने ब्राहमण धर्मशाला में यज्ञ हवन के द्वारा संपन्न हुआ । यज्ञ के पश्चात सभा संपन्न हुई सभा में मुख्य रूप से सिरसागंज पूर्व विधायक हरिओम यादव ने कहा कि लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएंगे और इंडी गठबंधन यहाॅ से बुरी तरह हारेगा। महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा फिरोजाबाद लोकसभा में हम 2 लाख वोटो बढ़त बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाएंगे। भाजपा प्रत्याशी डॉ विश्वदीप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार में मुझे जो सम्मान मिला है उसका मैं जीवन पर्यंत रिडी रहूंगा मुझे इस बार सभी देवतुल्य कार्यकर्ता अपना आशीर्वाद प्रदान करें और एक कमल का फूल चुनकर दिल्ली के सिंहासन में लगे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, वृंदावन लाल गुप्ता, सतीश यादव, विजयप्रताप सिंह उर्फ छोटू, सीए अवधेश पाठक, विष्णु सक्सेना, दिनेश गुप्ता, चैयरमैन रानी गुप्ता, नीता धनगर, चैयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, नगर अध्यक्ष शिवम दीक्षित ,पूर्व नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, अरविंद गुप्ता, कुलदीप गुप्ता उर्फ जाॅनू, अनिल शर्मा सहित सैकडों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एंव नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!