फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र राधा रानी वाटिका में विगत दिनों हुए मामूली विवाद में सगे ताऊ पर चली थी गोली मे पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों की हुई मुठभेड़ में दोनों अभियुक्त हुए घायल किया गया गिरफ्तार। ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र )
( थाना उत्तर क्षेत्र राधा रानी वाटिका में विगत दिनों हुए मामूली विवाद में सगे ताऊ पर चली थी गोली मे पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों की हुई मुठभेड़ में दोनों अभियुक्त हुए घायल किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना उत्तर मे राधा रानी वाटिका गेस्ट हाउस में शराब पीकर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाशों को आज दोपहर पुलिस ने घेर लिया । पुलिस कार्यवाही देख उन्होंने फायरिंग की तो बचाव मे पुलिस ने भी मोर्चा सम्हाल लिया । पुलिस की जबाबी फायरिंग मे दोनों बदमाश घायल होकर गिर गये. जिन्हे पकड़ कर पुलिस इलाज के लिए अस्पताल ले गई. बीती रात राधा रानी वाटिका में शादी का प्रोग्राम चल रहा था शादी में आए घरातियों में से चार-पांच लोग रिसोर्ट में बैठकर शराब पी रहे थे । राधा रानी वाटिका के प्रबंधक विजय कुमार शर्मा ने शराब पीने से मना किया तो दो लोगों ने गाली गलौज करते हुए तमंचा तान दिया । विजय विजय शुक्ला के बेटे ने डायल 112 पर फोन कर दिया तो पुलिस मौके पर आ गई पुलिस को आता देख अपराधी किस्म के लोग भाग गए डायल नंबर 112 के जाने के बाद वे तमंचा लहराते हुए पुनः आये और प्रबंधक के परिवार पर फायर कियें. गोलियों की आवाज सुन बरातियो एवं घरातियों में भगदड़ मच गई. फायरिंग के निशान दीवाल में दिखाई दे रहे है.रिसोर्ट में लगे सीसीटीवी केमरे में जब अपराधी का कुकृत्य कैद हो गया है.घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते अपने सूत्रो को सक्रिय कर दिया । मुखबिर की सूचना पर 21 दिसम्बर की दोपहर थाना उत्तर के टापा खुर्द पर दोनो बदमाशों को घेर लिया. पुलिस ने उन्हे रोकने की कोशिस की तो उन्होने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी. जबावी कार्यवाही मे दोनों पैरों मे गोली लगने से घायल हो गये. इसमें एक करुआ उर्फ कमलेश एवं जोगेंन्दर उर्फ मोनू है दोनों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है ।

( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
