गोंडा नगर कोतवाली थाना क्षेत्र बेटी का जन्म होने पर बांटे गए लड्डू खाकर दर्जनों लोग हुए बीमार निजी नर्सिंग होम में कराया गया भर्ती सभी लोग अब खतरे से बाहर। ( निशिथ कुमार की खास रिपोर्ट गोंडा )


गोंडा जिले नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के राधा कुंड में एक घर में बेटी का जन्म होने पर बांटे गए लड्डू खाकर दर्जनों लोग बीमार हो गए। सभी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बीमार होने वालों में करीब एक दर्जन बच्चे बी हैं।घटना से घर में मनाई जा रही खुशी थोड़ी ही देर में गम में बदलने लगीं। बीमार हुए लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सभी लोग अब खतरे से बाहर है।
