कानपुर जिला कारागार में जुर्माने की सजा काट रहे 05 बंदियों को स्वयंसेवी संस्था ने कराया रिहा। ( शादाब अंसारी की खास रिपोर्ट )

( कानपुर जिला कारागार में जुर्माने की सजा काट रहे 05 बंदियों को स्वयंसेवी संस्था ने कराया रिहा )

उत्तर प्रदेश कानपुर जिला कारागार, कानपुर नगर में अपनी मूल सजा पूरी करने के बाद जुर्माने के व्यतिक्रम की सजा काट रहे 05 सिद्धदोष बंदियों को स्वयंसेवी संस्था प्रकृति सहयोग फोरम, कानपुर नगर के सहयोग जुर्माना जमा कराकर, दिनांक-23.04.2024 को कारागार से रिहा कराया गया। कारागार अधीक्षक-डाॅ० बी०डी० पाण्डेय द्वारा अवगत कराया गया कि जिला कारागार, कानपुर नगर में कुल 05 ऐसे सिद्धदोष बंदी निरूद्ध थे, जिन पर अन्य कोई केस लम्बित नहीं था और ये सभी अर्थदण्ड के व्यतिक्रम की सजा काट रहे थे। स्वयंसेवी संस्था प्रकृति सहयोग फोरम, कानपुर नगर द्वारा 05 सिद्धदोष बन्दियों को उनका जुर्माना कोषागार में जमा कराकर उन्हें कारागार से रिहा कराया गया। रिहा होने वाले बंदियों में क्रमशः (1) सोनू पंजाबी पुत्र रोशनलाल, निवासी-5 करवला देवनगर, कोतवाली, जनपद-फिरोजाबाद को 01 वर्ष का कारावास एवं अर्थदण्ड रू0-4000/- (2) अरशद पुत्र मोहर्रम, निवासी-अम्बेडकर मूर्ति के पास करबला मैदान, कच्ची मड़ैया, थाना-कल्याणपुर, जनपद-कानपुर नगर |

( शादाब अंसारी की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!