औरया जिलाधिकारी ने आगामी लोकसभा चुनाव के सुरक्षा व्यवस्था एवं शांति पूर्ण निष्पक्षता के दृष्टिगत कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( जिलाधिकारी ने आगामी लोकसभा चुनाव के सुरक्षा व्यवस्था एवं शांति पूर्ण निष्पक्षता के दृष्टिगत कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश )

उत्तर प्रदेश औरैया जिला मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश ने आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को शांतपूर्ण निष्पक्षता के साथ निर्वाचन की सुचिता बनाए रखते हुए कलेक्ट्रेट में स्थापित निर्वाचन कंट्रोल रूम का स्थलीय निरीक्षण कर उपस्थित कार्मिकों से आने वाली आमजन की निर्वाचन संबंधित समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और पूछा कि प्राप्त समस्या के समाधान हेतु क्या प्रक्रिया अपनाई जाती है तथा उसके लिए किस-किस को सूचना देकर जानकारी प्राप्त कराते हैं । और समाधान के पश्चात संबंधित को अवगत कराने की कार्यवाही की जाती है । तो ऐसी प्रक्रिया में कुल कितना समय लगता है तथा अन्य प्राप्त होने वाली सूचनाओं के संबंध में की जाने वाली प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की और संबंधित को निर्देशित किया कि अपनी ड्यूटी को मुस्तैदी से संपादित करें जिससे प्राप्त होने वाले शिकायतों का निस्तारण हो और निर्वाचन कार्य भारत निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप शांति पूर्वक बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिला मजिस्ट्रेट(वि०/रा०)/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!