लखनऊ थाना पीजीआई पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान लूट/ स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा 24 घंटे के अंदर 2 स्कूटी सहित अभियुक्तों को गिरफतार। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( थाना पीजीआई पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान लूट/ स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा 24 घंटे के अंदर 2 स्कूटी सहित अभियुक्तों को गिरफतार )
उत्तर प्रदेश लखनऊ पुलिस आयुक्त एस.बी.शिरडकर, पुलिस उपायुक्त पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह व अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी अमित कुमावत के निर्देशन में, सहायक पुलिस आयुक्त कैंट पंकज कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना पीजीआई पुलिस को एक और सफलता मिली। दिनांक 21/04/2024 को श्रीमती मोनी सिंह द्वारा थाना पीजीआई में एक लिखित चोरी की शिकायत दी गई, कि वादिनी जब अस्पताल अपने भाई को देखने जा रही थी, तभी पंजाब नेशनल बैंक उतरठिया के पास, दो स्कूटी सवार अज्ञात लड़कों द्वारा वादिनी के गले से चेन छीनकर भाग निकले। इस लिखित तहरीर पर थाना पीजीआई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, 24 घंटो में सीसीटीवी फुटेज व मुखबीर की सूचना पर लूट करने वाले अभियुक्तगण अस्मिन कुमार पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र कुमार निवासी नीलमथा थाना कैंट व आयुष सिंह पुत्र महापाल सिंह निवासी के.के.सी कारखाना पंडित दीनदयाल पार्क के पास छता का पुल थाना हुसैनगंज को गिरफ्तार किया।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )
